सीवान, मार्च 3 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड स्थित उमवि कुतुब छपरा उर्दू में रमजान के पाक महीने के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के रोजेदार शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए और सभी ने एक साथ इफ्तार किया। इफ्तार के पश्चात देश में अमन-चैन, भाईचारा और शांति के लिए दुआ मांगी गई। प्रधानाध्यापक मो. हस्मुद्दीन ने कहा कि रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में इबादत का विशेष महत्व होता है और नेकी का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। रोज़ा इंसान को आत्मसंयम, अनुशासन और इंद्रियों पर नियंत्रण का संदेश देता है। दिनभर भूखा-प्यासा रहकर यह एहसास होता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम से जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रमजान के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.