कन्नौज, जून 30 -- कन्नौज। जेपीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास एवं कार्य क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। शिक्षकों को तनावमुक्त जीवन शैली, सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति उत्साह बनाएं रखने के लिए सुझाव दिए। प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों के ज्ञानवर्धन, क्षमता विकास और नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानाचार्य संजय शुक्ला ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक की पहचान केवल विषय ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...