शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- जैतीपुर। विकासखंड की न्याय पंचायत मरेंना स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। वरिष्ठ शिक्षक राकेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह, अभिषेक सिंह, नागेश्वर सिंह, कालीचरन, सुनील, पंकज, सुशील, अमर सिंह, अखिलेश पांडे व अरविंद सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नए सत्र में परिषदीय विद्यालयों में किताबों का वितरण, बच्चों में उत्साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.