इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- भरथना। जयोत्री अकादमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि शिक्षक केवल विषय ज्ञान नहीं देता, बल्कि विद्यार्थी के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माता होता है। इस मौके पर सहायक अध्यापक संतोष शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सी.के. शुक्ला, कवि व सेवानिवृत्त शिक्षक महेश मंगल और कृष्ण मुरारी गुप्ता को पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने हैप्पी टीचर्स डे और हम शिक्षक हैं गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉल...