गोड्डा, मार्च 31 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को टीजीटी शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा शिक्षक चंद्र शेखर प्रसाद यादव के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। वे 31 मार्च को अपनी लंबी शैक्षणिक सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। चंद्र शेखर प्रसाद यादव अपने सेवानिवृत्ति के समय केंद्रीय विद्यालय गोड्डा में पदस्थापित थे। उन्होंने अपने करीब 30 वर्षों से अधिक के कार्यकाल में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं दीं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 27 जून 1995 को केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ अमेरिगोग से की थी। इसके बाद उन्होंने भुरकुंडा, नंबर-2 बेली रोड, हाजीपुर, सीआरपीएफ झाफान, झाझा और अंततः गोड्डा में कार्य करते हुए शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के प्र...