श्रावस्ती, जुलाई 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रों की संख्या को लेकर शिक्षा विभाग स्कूल चलो अभियान शुरू किया है। सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार इस समय स्कूल चलो अभियान के तहत 6 से 14वर्ष के सभी बच्चों का शतप्रतिशत नामांकन कराया जा रहा है। इसी के तहत परिषदीय स्कूलों के शिक्षक घर-घर जा कर छात्रों का नामांकन करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र गिलौला के प्राथमिक विद्यालय अगरडीहा प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त डॉ आनन्द कुमार त्रिपाठी ने गांव में घर घर जाकर लोगों को बच्चों का दाखिला प्राथमिक विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित करते हुए अभिभावकों को बताया कि सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें,...