देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के शिक्षक के खुदखुशी प्रकरण में शासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अब प्रकरण के जांच अधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाए गए हैं। जनपदीय जांच समिति की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बीएसए के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी थी। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फरवरी की रात उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.