गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षक के खुदकुशी प्रकरण में फरार चल रहे देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उधर, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों के खिलाफ गोरखपुर के गुलरिहा थाना में केस दर्ज है, जहां शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी। शिक्षक ने मौत से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें बीएसए और लिपिक के साथ अन्य को घटना का जिम्मेदार बताया। घटना के बाद सामने आए तथ्यों और परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद से...