गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह खुदकुशी प्रकरण में पुलिस को आरोपितों के खातों का विवरण मिल गया है। छानबीन में सामने आया है कि कृष्ण मोहन सिंह ने घूस की रकम अपने सहयोगी शिक्षक ओंकार सिंह के खाते में डाली थी, जिसे बाद में नकद निकालकर आरोपियों तक पहुंचाया गया था। बयान के साथ ही बैंक रिकॉर्ड की जांच में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहीं बीएसए शालिनी और लिपिक संजीव सिंह की तलाश में छापेमारी चल रही है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण मोहन सिंह ने सुसाइड नोट में जिन तीन शिक्षकों का जिक्र किया था, उनमें ओंकार सिंह का नाम भी शामिल है। जांच में पता चला है कि कृष्ण मोहन ने अपने हिस्से के रुपये ओंकार सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद ओंकार ने यह रकम नकद निकालकर सेवानिवृत्त प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.