फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। शहर के महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्या आरती गुप्ता ने कहा कि शिक्षक को एक विद्यार्थी के रूप में आजीवन सीखते रहना चाहिए। क्योंकि ठहराव सदा गिरावट की ओर ले जाता है। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम 22 से 24 मई तक चलेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षकों को समय के साथ अद्यतन बने रहने की आवश्यकता है। क्योकि ठहराव सदा गिरावट की ओर ले जाता है। शिक्षक को एक विद्यार्थी के रूप में आजीवन सीखते रहना चाहिए। प्रथम सत्र में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर बताया कि यह एक ऐसी शिक्षा प्रणाली है जो छात्रों को तनाव के वातावरण से दूर कर उनमें सृजनात्मक एवं रचनात्मक क्षमता के विकास के लि...