बागेश्वर, जून 30 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। सामाजिक कार्यकर्ता हेम चंद्र पांडेय ने एक शिक्षक का खोया हुआ पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला महामंत्री नवीन चंद्र मिश्रा का पर्स ब्लाक मुख्यालय वाली सड़क पर जेब से गिर गया। पर्स में वाहन के आवश्यक कागजात, आधारकार्ड और कुछ रुपए थे। सामाजिक कार्यकर्ता हेम चंद्र पांडे ने आधारकार्ड देखकर शिक्षक नवीन चंद्र मिश्रा को फोन किया और उन्हें उनका खोया हुआ पर्स लौटा दिया। इससे शिक्षक मिश्रा के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने उन्हें धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...