शिक्षक को मिली ई खेल पाठशाला की जिम्मेदारी
हाथरस, अगस्त 9 -- भारतीय खेल प्राधिकरण की ई-खेल पाठशाला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के चयनित खेल शिक्षकों में सासनी के कंपोजिट स्कूल नगला सिंह में कार्यरत सहायक अध्यापक सचिन कुमार शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। आठ अगस्त 2026 को लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें ई-खेल पाठशाला से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। ई-खेल पाठशाला का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा और खेल प्रशिक्षण को बेहतर बनाना तथा खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को खेल संबंधी प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी और प्रतिभाओं की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। सचिन शर्मा लंबे समय से विद्यालयी खेलों से जुड़े हुए हैं। वह राज्य स्तरीय स्कूली क्रिकेट टीम के कोच र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.