सीतामढ़ी, फरवरी 17 -- सीतामढ़ी। व्हाट्सएप ग्रुप में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय मझौर नानपुर के शिक्षक मो. शाहिद अली को निलंबित कर दिया गया है। डीईओ के स्थापना शाखा से जारी आदेश के अनुसार शिक्षक द्वारा मोबाइल नंबर 8051318385 से एलपीसी आउट एवं एलपीसी इन से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थापना डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने पत्रांक 409, 03 फरवरी 2026 के तहत उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग को प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रथम दृष्टया आरोप सही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि में संबंधित शिक्षक मुख्यालय रुन्नीसैदपुर बीईओ का कार्यालय निर्धारित किया गया है। आरोप पत्र प्रपत्र ' क' अलग से जारी क...