गोरखपुर, मार्च 5 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के सिधारी निवासी प्रदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर गाली व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पत्नी राजगढ़ क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका है। उसी में पढ़ने वाले एक छात्र का फीस जमा न होने के कारण स्कूल प्रबंधन परीक्षा से रोक दिया है, जिसके कारण छात्र के पिता बाड़ेपार निवासी बबलू निषाद पत्नी के मोबाइल पर फोन करके भद्दी भद्दी मां बहन की गालियां देते हुए जान माल की धमकी देने लगा।जिससे मेरी पत्नी को गहरा सदमा, मानसिक उत्पीड़न व सम्मान को ठेस पहुंचा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...