अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या। जिला विद्यालय निरीक्षक ने माधव सर्वोदय इंटर कालेज अमौना में बोर्ड परीक्षा के कक्ष निरीक्षक रहे सहायक अध्यापक श्रीधर पाण्डेय को परीक्षा संचालन में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कक्ष निरीक्षक पद से कार्यमुक्त कर दिया है। सहायक अध्यापक पाण्डेय श्री भरत इंटर कालेज भरकुंड में कक्ष निरीक्षक नियुक्त थे। डीआईओएस ने पाण्डेय से अपना अभिकथन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। अन्य परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...