बागेश्वर, जनवरी 29 -- बागेश्वर। डायट में तैनात एक शिक्षक को गुरुवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। दुग-नाकुरी के रीमा क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय शिक्षक हेमंत सिंह चौहान गुरुवार की सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी को जा रहे थे। आरे के समीप सामने से आ रहे हैं एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। आस पास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टर साबिया ने बताया कि हेमंत का पैर फैक्चर है और उनके हाथ में भी चोट है। उनका उपचार कर उन्हें घर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.