शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के शुभारंभ का बिलारी में सजीव प्रसारण
मुरादाबाद, जुलाई 8 -- वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए ''मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना'' का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बिलारी में भी किया गया। इसको लेकर तहसील सभागार में शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। बुधवार को कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सैनी, एसडीएम प्रिंस वर्मा, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रघुपति देव तथा खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वाराणसी से सजीव प्रसारण में मुख्यमंत्री ने शिक्षा जगत के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.