शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना सरकार की जनकल्याणकारी पहल : नीलम तोमर
सहारनपुर, जुलाई 8 -- देवबंद। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया गया। बुधवार को देवबंद व नागल ब्लाक के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इस सामाजिक लाभ योजना का सजीव प्रसारण देवबंद दिखाया गया। ब्लाक कार्यालय सभागार में प्रसारण कार्यक्रम के बाद बीईओ नीलम तोमर ने योजना को लाभकारी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की यह एक जनकल्याणकारी पहल है। कहा कि योजना का उद्देश्य शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को वित्तीय संकट के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस योजना में पात्र लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान की तर्ज पर पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शिक्षकों को दिखाया गया सजीव प्रसारण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.