बरेली, जुलाई 8 -- फोटो बहेड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी में मुख्यमंत्री कैशलेस योजना का शुभारंभ करने के साथ ही बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों,शिक्षा मित्रों,अनुदेशकों और रसोईयों को कार्ड सौंपे। यह भी पढ़ें- कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शिक्षकों को दिखाया गया सजीव प्रसारणकार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी ने कहा इस योजना के अन्तर्गत सभी लाभार्थियों के परिवार सहित को प्रत्येक वर्ष 5 लाख रुपए का चिकित्सा लाभ प्राप्त होगा।‌ तहसीलदार बहेड़ी भानूप्रताप ने कहा मुख्यमंत्री डीबीटी के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी माता -पिता या अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूता-मोजा एवं स्कूल बैग क्रय करने हेतु 1200 रुपए की धनराशि प्रेषित की जा रही है...