बरेली, जुलाई 9 -- आंवला। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ होने पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तहसील सभागार में दिखाया गया, इसके बाद स्कूल चलो रैली को मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह और एसडीएम विदुषी सिंह ने हरी झंडी दिखाई। गोष्ठी में यशवंत सिंह ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की धुरी हैं, शिक्षक स्वस्थ रहेंगे तो हमारा समाज स्वस्थ रहेगा। इस दौरान मित्रपाल, वेद प्रकाश, रामनगर बीईओ राजेश कुमार, एबीएसए मझगवां सुनील कुमार शर्मा, आलमपुर जाफराबाद सतीश वर्मा, तहसील नोडल शशिकांत माथुर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य चिंता से मुक्त होकर अध्यापन कर सकेंगे शिक्षक : राज्यमंत्री रैली में बा स्कूल और नगर क्षेत्र के स्क...