कुशीनगर, अप्रैल 28 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। खड्डा क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश गुप्त के बेटे शुभम गुप्ता ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में 95.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसकी जानकारी होने पर चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने खड्डा के वार्ड 9 शिवाजी नगर निवासी छात्र शुभम गुप्ता के आवास पर पहुंच माला पहनाकर बुके देकर सम्मानित किया। होनहार को सम्मानित करते हुए इसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्यामसुंदर वर्मा, मनोनीत सभासद मनोज जायसवाल, सभासद विनोद यादव, राजेश्वर सिंह, अमरचन्द मद्धेशिया, अनिल मिश्रा, कमलेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.