धनबाद, अप्रैल 12 -- उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवघरा में शनिवार को शिक्षक शिवलाल रवानी को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उन्हें अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। चंद्रवंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार रवानी और झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के पठन-पाठन और विद्यालय परिवार को जोड़ने में उनका योगदान सदैव यादगार रहेगा। मौके पर सनातन सोरेन, रतिलाल टुडू और मथुरा प्रसाद रवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...