आरा, जनवरी 31 -- शाहपुर। हरिनारायण इंटर प्लस टू विद्यालय में शनिवार को शिक्षक अनिल कुमार पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राकेश रंजन ओझा और पूर्व विधान पार्षद डॉ संजीव श्याम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विष्णुशंकर सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक बरमेश्वर ओझा, डीडीओ राजेन्द्र ओझा, प्रधानाध्यापक प्रभाशंकर सिंह, राजेश कुमार, वरीय शिक्षक कुमार पंकज, शिक्षक उमेश पांडेय सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...