सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक स्थित आदर्श नगर वार्ड 20 में चोरों ने शिक्षक के सुनसान घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। होली पर्व के कारण शिक्षक सपरिवार अपने गांव चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर सुनसान घर में लाखों की संपति पर हाथ साफ कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। स्वान दस्ता द्वारा भी छानबीन किया गया। चोरी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित गृहस्वामी सौरबाजार सुहथ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि वह सपरिवार होली पर्व मनाने के लिए अपने पैतृक गांव सुहथ चले गए थे। होली पर्व समाप्त होने के बाद जब वह परिवार के साथ वापस सहरसा स्थित अपने घर लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.