हापुड़, मई 1 -- जनपद मेरठ के किठौर निवासी नवाजिश ने बताया कि वह गढ़ नगर के एक स्कूल में पढ़ाते है। गुरुवार को वह स्कूल बंद होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। गांव दौताई के निकट पहुंचने पर तीन लोगों ने उनकी बाइक को कार से टक्कर मार कर गिरा दिया। उसके बाद आरोपियों ने हमला कर उनकी बाइक की चाबी और मोबाइल छीन लिया। शोर मचाए जाने पर आरोपी उसके मोबाइल और चाबी को छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना से भयभीत होकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- स्कूल से घर लौट रहे छात्र को तीन लोगों ने पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.