आरा, अप्रैल 30 -- आरा। शहर के अबरपुल के समीप स्थित यशोदा कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार के रिटायर होने पर गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व एसएसए चन्दन प्रभाकर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्हें विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान प्रत्र, प्रतीकचिह्न और उपहार भेंट किया गया। विद्यालय की छात्राओं की ओर से विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ प्रवीण प्रियदर्शी, राफकत हुसैन, अवधेश सिंह, राजेश प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार, प्रेम कुमार, संजय कुमार, कहकशां इमाम, प्रेमलता कुमारी व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। बाल संसद के प्रधानमंत्री अनामिका कुमारी व चांदनी परवीन भी उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.