प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- दयालगंज बाजार। आसपुर देवसरा के दलापुर निवासी शोभनाथ यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक हैं। उनके छोटे भाई राजनाथ यादव का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि आपित की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाल बहादुर सरोज, सतीश सिंह, शारदा प्रसाद द्विवेदी, चंद्रभान वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...