लखनऊ, अक्टूबर 31 -- गुड़ंबा क्षेत्र के आदिलनगर में चोरों ने सरकारी शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाकर 2 लाख की नकदी और करीब 42 लाख के जेवर पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार गोरखपुर एक शादी में शिरकत करने गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुड़ंबा के आदिलनगर निवासी मो. अकबर अली सीतापुर के एक सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात हैं। अकबर अली के मुताबिक 23 अक्टूबर की दोपहर वह परिवार सहित गोरखपुर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच शिक्षक के पिता असगर अली, मां जन्नतुन निशा व बहन आफरीन के साथ बहनोई डॉ़ सईद के बसहा स्थित घर चले गये थे। 26 अक्टूबर को उनके बहनोई डॉ. सईद घर देखने आए। उस समय घर में सब कुछ ठीक था। 29 अक्तूबर की शाम अकबर पत्नी के साथ घर वापस आए। जब वह घर का मुख्य दरवाजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.