मैनपुरी, मार्च 25 -- कस्बा के जीटी रोड के समीप एक प्लॉट पर आरोपी ने मंगलवार रात मिट्टी डाल कर कब्जा का प्रयास किया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित शिक्षक ने घटना की तहरीर थाना पर दी है। बुधवार को तहरीर देते हुए शिक्षक इंद्रेश कुमार पुत्र अनोखेलाल निवासी इटावा रोड ने बताया कि उनका जीटी रोड पर एक प्लॉट है। सुबह जब वह अपने प्लॉट पर पहुंचे तो देखा कि नामजद आरोपी उनके प्लॉट पर मिट्टी डालकर कब्जा का प्रयास कर रहा है। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा हो गया। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में प्लॉट खरीदा था। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.