देवरिया, मार्च 28 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। लार ब्लॉक में तैनात शिक्षक देवेंद्र यादव के निधन के कुछ महीने बाद उनके परिवार को मदद के लिए एकत्रित 1,26,600 रुपये की सहायता राशि शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंपी गई। यह धनराशि ब्लॉक के शिक्षकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों द्वारा आपसी सहयोग से एकत्रित की गई थी।सभी ने एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा एवं शिक्षक नेता अमित सिंह के नेतृत्व में यह राशि उनके बड़े पुत्र पवन कुमार यादव को सौंपी गई। इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष इंद्रसेन गुप्ता, मंत्री अफताब, शिशिर राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की बात ...