संभल, मार्च 14 -- संभल विकासखंड के पीएम श्री विद्यालय भारतल सिरसी में तैनात शिक्षक अवधेश कुमार को अनियमितताओं के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद शुक्रवार को विद्यालय में छात्रों का विरोध देखने को मिला। बच्चों ने प्रदर्शन कर निलंबित किए गए शिक्षक को बहाल कर स्कूल में तैनाती देने की मांग की। पीएमश्री विद्यालय भारतल सिरसी में शुक्रवार सुबह जब छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, तो उन्हें अपने प्रिय शिक्षक के निलंबन की जानकारी मिली। इससे नाराज छात्रों ने विद्यालय के गेट पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने अवधेश सर को वापस लाओ, अवधेश सर को वापस लाओ के नारे लगाए और स्कूल के अंदर जाने से इनकार कर दिया। काफी देर तक बच्चे स्कूल गेट के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। छात्रों का कहना था कि अवधेश सर उन्हें अच्छी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.