फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। साइबर ठगों ने शिक्षक के दो खातों से कई किश्तों में छह लाख 72 हजार रुपये पार कर दिये। बैंक से मोबाइल पर पहुंचे मैसेज के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित शिक्षक ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। ललौली थाना के सर्वोदय नगर बहुआ कस्बा निवासी निरंजन देव खजुहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुम्हरवा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। निरंजन देव ने बताया कि हाल ही में बहन की शादी के लिए एचडीएफसी बैंक से छह लाख रुपये का लोन लिया था। उनके दूसरे बैंकों में भी खाते हैं। 29 मार्च को उनके इंडियन बैंक के खाते से बिना जानकारी के दो किस्तों में 49,494 रुपये और 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद 30 मार्च को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के खाते से भी लगातार ट्रांजेक्शन कर 24 हजार, 99 हजार 90...