अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट क्षेत्र के खैर रोड पर शिक्षक के चोरी हुए फोन से शातिर ने व्हॉट्सएप चला लिया। इतना ही नहीं महिलाओं के अश्लील फोटो रिश्तेदार व परिचितों को भेज दिए। शिक्षक ने विरोध किया दस लाख रुपए की मांग कर दी। घटना के बाद से शिक्षक दहशत में हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आदर्श नगर निवासी मुकेश कुमार शिक्षक हैं। उन्होंने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह बीते छह जनवरी को घर से खैर रोड जा रहे थे। रास्ते में फोन खो गया। इस संबंध में थाने पर शिकायत दर्ज करा दी। सिम भी बंद करा दिया। इसके बाद भी शातिर ने मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट करा लिया। कुछ दिन बाद उसी नंबर पर व्हाट्सएप चलाने लगा। उनके नाम से प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटो अन्य महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.