मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा के न्यू कॉलोनी में रह रहे रतनौली हाईस्कूल के शिक्षक मो. अकबर आजम के बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख रुपये के गहने व 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह बीते 18 अप्रैल को ही एक कार्यक्रम में भाग लेने दरभंगा गए थे। वापस आए तो देखा कि घर में चोरी हो गई थी और सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। घर से 15 लाख रुपये के गहने व नकद समेत अन्य कीमती सामान गायब हैं। थानेदार संतोष पंकज ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- नहीं रूक रही हैं चोरी की घटनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...