मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। शिक्षक दंपती जनगणना कार्य के लिए निकले और दिन में ही घर का ताला तोड़कर चोरों ने सात लाख के गहने और ढाई लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसको लेकर शिक्षक शिवबचन दास ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। आशंका है कि स्मैकिया गिरोह के शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया है।शिवबचन ने पुलिस को बताया है कि वह और उसकी पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। इन दिनों दोनों जनगणना कार्य में लगे हैं। बीते पांच मई को दोनों पति-पत्नी जनगणना के लिए अपने-अपने क्षेत्र में निकले। यह भी पढ़ें- शिक्षक के घर से सात लाख के गहने व ढाई लाख नकदी चोरी शाम में छह बजे आवास पर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। घर से 40 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी के गहने क...