दुमका, दिसम्बर 2 -- दुमका प्रतिनिधि।दुमका में चोरी की घटना थम नहीं रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोग बढ़ती चोरी की घटना से काफी चिंतित है। अपराधी बंद घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिए जा रहे है। अपराधियों ने गिलानपाड़ा में किराए के मकान में रहने वाले शिकारीपाड़ा मध्य विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार सिंह के घर की खिड़की के ग्रिल तोड़कर चार लाख नगद के अलावे चार लाख के जेवरात को चुरा लिया। सोमवार की शाम जब शिक्षक बांका से दुमका आए तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। वहीं अपराधियों ने उनके मकान मालिक के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शिक्षक के मकान मालिक सेवानिवृत्त अभियंता है। सेवानिवृत अभियंता सत्यवीर सिंह अभी बाहर है। अभियंता के घर आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि चोरी कितने की हुई है। सूचना मिलते ही नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.