अररिया, अप्रैल 2 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या पांच प्रेम नगर साधु आश्रम निवासी शिक्षक दंपति के घर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। घटना को लेकर पीड़ित शिक्षक परमानंद मल्लिक ने बताया कि वे और उनकी पत्नी हर दिन की तरह घर का ताला बंद कर पढ़ाने के लिए स्कूल गए थे। इस बीच अज्ञात चोरों ने घर का खिड़की तोड़कर लाखों के गहने उड़ा लिए। घटना को लेकर शिक्षक परमानन्द मल्लिक ने रानीगंज थाना में आवेदन देकर बताया है कि मंगलवार दिन के करीब साढ़े नौ बजे हम और हमारी पत्नी दोनों अपने विद्यालय गए थे। जब दिन के करीब एक बजे खाना खाने घर आये तो देखे की मेरे घर के पीछे वाला दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखे तो गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ था। चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे पां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.