शिक्षक के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सुल्तानपुर, जून 19 -- भदैया,बहराइच, संवाददाता। बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के मनिकापुर गांव में चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना ऐसे समय हुई, जब परिवार बेटी की दूसरी बार विदाई की तैयारियों में जुटा था। चोरी की वारदात से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मनिकापुर निवासी अमर बहादुर वर्मा प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़, लंभुआ में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि बीती रात अज्ञात चोर छत के जाल को काटकर घर के भीतर घुस गए और कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई तो उनके होश उड़ गए। खास बात यह है कि अमर बहादुर वर्मा की बेटी की विदाई शनिवार को होनी थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.