बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र के सागर कालोनी में शिक्षक के घर हुई चोरी बुलंदशहर के गिरोह ने की थी। गिरोह में शामिल इमाम का उनके घर पर आना-जाना था। उसी ने अपने साथियों संग चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। चोरों के पास से नगदी बरामद हुई है।सागर कॉलोनी निवासी तैयब खान शिक्षा विभाग में हेड मास्टर हैं। बीते 25 जनवरी को वह परिवार संग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और अलमारी से जेवरात, हीरे की अंगूठी, और 1.20 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। फुटेज के आधार पर पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में लगी थी। बुधवार की रात पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो सच उगल दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.