कन्नौज, अप्रैल 2 -- कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शिक्षक के घर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे चोरों का मोबाइल मौके पर छूट गया। यही चूक अब चोरों के लिए मुसीबत बनती दिख रही है। मोबाइल के जरिये ही पुलिस आरोपितों की सुरागरसी में जुटी है।बेहरीन गांव निवासी बृजेश कुशवाहा, जो फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लॉक में दिव्यांग बच्चों के विशेष शिक्षक हैं, बुधवार रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान छत के रास्ते तीन चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर इसके बाद लोहे का बाक्स तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर जब शिक्षक की नींद खुली और उन्होंने कमरे में चोरों को देखा तो शोर मचा दिया। अचानक मची हलचल से घबराकर तीनों चोर मौके से भाग निकले, लेकिन जल्दबाजी में एक चोर का मोबाइल छत पर ही गिर गया। पीड़ित न...