मऊ, मई 1 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा प्रखंड के गाढ़ा ग्राम पंचायत निवासी शिक्षक ऋषिकेश सिंह के घर चोरों ने ग्रिल काटकर चोरी का असफल प्रयास किया। शुक्रवार की सुबह इस घटना को लेकर परिजनों में काफी भय का माहौल रहा। पीड़ित ने हलधरपुर थाने में तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग किया है। गाढ़ा ग्राम पंचायत निवासी ऋषिकेश सिंह पुत्र बब्बन सिंह के घर के पिछले हिस्से से छत पर जाकर चोरों ने सीढ़ी के दरवाजे को अत्याधुनिक मशीन से काटे का प्रयास करने लगे। इस बीच काटने की आवाज सुनकर ऋषिकेश सिंह की नींद टूट गई। उनके जागते ही चोरों को भागना पड़ा। घर में चोरी होने से तो बचाव हो गया। परन्तु घर के सभी लोग चोरों के भय से डरे सहमे हैं। ऋषिकेश सिंह ने चोरी से निजात दिलाने के लिए चौकी प्रभारी को तहरीर देकर उचित पहल और प्रयास करने की मांग की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.