सिमडेगा, मार्च 25 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परकला में दिन दहाड़े शिक्षक के घर में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना मंगलवार की है। भुक्तभोगी शिक्षक महेन्द्र तिर्की ने बताया कि वे मंगलवार को स्कूल से जब घर लौटे तो देखा कि घर के बाहर का गेट बंद था लेकिन मेन ग्रील खुला था। घर के अन्दर जाने पर देखा कि घर के अन्दर रखे हुए अलमीरा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरो ने एक जोड़ा सोने का चुड़ी और दो जोड़ा पायल को लेकर फरार हो गए। बताया गया कि दोनों ही दम्पती अलग अलग स्कूल में पदस्थापित हैं। इस मामले में भुक्तभोगी शिक्षक ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस जांच कर रही है। इधर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का उदभेदन कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.