भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के शिक्षक संघ भुस्टा ने शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा से की है। भुस्टा के महासचिव डॉ. जगधर मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुलपति से अनुरोध किया है कि शिक्षकों के खिलाफ जो भी जांच हो, उसमें डीन और हेड को ही शामिल किया जाए। अलग-अलग जांच समिति में अलग-अलग शिक्षकों को रखने, पीजी एआईएच में हेड की तैनाती, पैट 2024 और 2025 की परीक्षा कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...