हरदोई, अगस्त 14 -- हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक कुलदीप पाण्डेय के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1,86,362 रुपये पार कर दिए। पीड़ित मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गुरमेज सिंह समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप के मुताबिक, दो अगस्त को दोपहर 12:47 बजे उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से यूपीआई के जरिए 97,888 रुपये गुरमेज सिंह की यूपीआई आईडी पर चले गए। अगले दिन जाधव प्रशांत सुभाष नामक खाताधारक से उनके खाते में एक-एक हजार रुपये की दो किश्तें भेजी गईं। इसके बाद खाते से 90 हजार रुपये प्रतापगढ़ स्थित लीलापुर शाखा के उनके दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दिए गए। इसके बाद तीन अल...