लखनऊ, फरवरी 27 -- कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या मामले में देवरिया की बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव को निलंबत कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। बीएसए के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत अनुशासनिक कार्रवाई की की जाएगी। निलंबन अवधि में शालिनी बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। गोरखपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक को इसकी जांच सौंपी गई है। देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्टाफ पर पैसे मांगने का आरोप लगाकर देवरिया गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या से ठीक पहले बनाए वीडियों में शिक्षक ने आरोप लगाया था कि उनसे व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.