बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- मंसूरचक। प्रखंड के समसा पूर्वी मध्य विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार का सोमवार की रात हार्ट अटैक होने से असामयिक निधन हो गया। सीमावर्ती टभका गांव निवासी अंजनी कुमार विज्ञान के शिक्षक के रूप में अभी समस्तीपुर के शिवाजी नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। उनके निधन की खबर सुनकर शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। बीईओ सुनील कुमार राय, शिक्षक संघ के नेता अशोक चौधरी, अभय चौधरी, अंगद पंडित, अमर आनंद, प्रवीण कुमार झा, अशोक पासवान, धीरज ठाकुर, उमेश महतो, रोहित गुप्ता, मुखिया दिनेश राय आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.