शिक्षक केवल पद नहीं, जीवन जीने की एक शैली है
प्रयागराज, मई 22 -- ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में विद्या भारती से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित विद्यालयों में नवचयनित आचार्यों का पन्द्रह दिनी प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार को शुरू हुआ। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र ने कहा कि शिक्षक केवल पद नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक शैली है। अतः हम सभी को आचार्यत्व के अनुरूप अपने जीवन को ढालना चाहिए। अध्यक्षता रज्जू भैया शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष रमेशदत्त पांडेय ने की। सम्भाग निरीक्षक गोपाल तिवारी ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, डॉ. राम मनोहर, सुमंत पांडेय, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, दयाराम यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.