शिक्षक की हत्या में पांच आरोपित गिरफ्तार
ललितपुर, अगस्त 20 -- ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र अन्तर्गत खोंखरा ग्राम पंचायत के पास विपक्षियों के हमले में घायल झरकौन निवासी शिक्षक की मौत के मामल में कोतवाली सदर पुलिस ने पांच हत्यारोपितों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों के खिलाफ सुसंगत कार्रवाई के बाद पुलिस इनको न्यायालय में पेश करेगी। ग्राम झरकौन निवासी 30 वर्षीय अभय सिंह पुत्र मगन सिंह ग्राम कचनौंदाकलां स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। प्रतिदिन की तरह वह 10 अगस्त सोमवार को भी स्कूल में पढ़ाने के बाद अपनी छह वर्षीय पुत्री भाग्यश्री और साथी अध्यापक महपाल के साथ अपने घर लौट रहे थे।
हमले की घटना खोंखरा ग्राम पंचायत स्थित गढ़ाघाट पेट्रोल पंप के पास तुलसी, चंदन, मोर सिंह, मनोहर पुत्रगण जोरावर निवासी ठाठखेड़ी थाना सहराई मध्य प्रदेश अपने कई साथियों के साथ पिकप से आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.