पूर्णिया, जनवरी 6 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सेवानिवृत्त शिक्षक कुशेश्वर चौधरी की सेवानिवृत्त पर सुमित उच्च विद्यालय में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेकानंद विवेक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य वीर नारायण गुप्ता, पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ.तरूण कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अरूण कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने उपस्थित छात्रों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षक कुशेश्वर चौधरी की कार्य के प्रति समर्पण कार्य कुशलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये विदाई एक अंत नहीं बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है उनके सुन्दर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने तथा उज्जवल भविष्य की कामना है। इस अवसर परअब्दुल गणी, शम्भू कुमार,अजीत कुमार सिंह,दिलीप कुमार सिंह, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.