हजारीबाग, फरवरी 2 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडेरी के प्रधानाध्यापक प्रवीण पाठक 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृति पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के बड़ी संख्या में शिक्षक, गणमान्य, शिक्षाविद् एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस मौके पर अतिथियों ने उनके सेवाकाल की सराहना की। कहा कि प्रवीण पाठक ने वर्ष 2002 से 2026 तक करीब 24 वर्षों तक सूदूर एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय में अपनी अटूट सेवा दी। उनके प्रयासों से इस क्षेत्र में कई लोगों को शिक्षा प्राप्त हुई और वे अच्छे जगहों पर कार्यरत हैं। लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार देकर विदाई दी गई। मौके पर मुखिया निर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.